सियाचिन के शहीदों को किया नमन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : सियाचीन बॉर्डर पर देश की रक्षा करनेवाले शहीद लांस नायक हनुमतथप्पा शहीद होने पर गोड्डावासी काफी मर्माहत हैं. शहर के हर्ट प्लेस कारगिल चौक के पास शुक्रवार की शाम समाज सुधार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर के व्यवसायी, मारवाड़ी समाज एवं छात्र संघ, सरकारी शिक्षक व मौजूद पुलिस जवानों ने […]
विज्ञापन
गोड्डा : सियाचीन बॉर्डर पर देश की रक्षा करनेवाले शहीद लांस नायक हनुमतथप्पा शहीद होने पर गोड्डावासी काफी मर्माहत हैं. शहर के हर्ट प्लेस कारगिल चौक के पास शुक्रवार की शाम समाज सुधार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर के व्यवसायी, मारवाड़ी समाज एवं छात्र संघ, सरकारी शिक्षक व मौजूद पुलिस जवानों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर पुष्प अर्पित किया.
देर शाम कारगिल चौक पर शहीदों की तसवीर रखकर पुष्प व माला नम आंखों से सलामी दी गयी. समाज सुधार मंच के लतीफ अंसारी ,के साथ व्यवसायी एवं मारवाड़ी समाज के ओम प्रकाश टेकरीवाल, दिलीप टेकरीवाल, दीपक डालमिंया, सेवानिवृत बेंक कर्मी मृगेंद्र मिश्रा , शिक्षक बिहारी यादव, ललीत कुमार,
प्रवीण तिवारी, ओपी शुक्ला, नरेंद्र कुमार महतो, सुनील कुमार सिंह के छात्र संघ नेता अमृत पांडेय, पीयूष झा एवं मनोज कुमार महतो, हराधन महतो, जयप्रकाश महतो, अशोक यादव, आलम अंसारी, मुजफ्फर अंसारी, अमीर, रंजन, रमेश कोडा, माईम अंसारी, विनोद कोडा, निजाम अंसारी, दिवाकर महतो, नीतेश कुमार महताे, राजकुमार आदि मौजूद थे. इस दौरान कारगिल चौक पर कार्यरत पुलिस कर्मी राजेश ठाकुर ने भी शहीद के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी टोपी उतारकर कैंडिल जलाया.
््गोड्डा : सियाचीन के दुर्गम इलाके में देश की रक्षा में तैनात दस जवानों के शहीद होने पर अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि दी है. अधिवक्ता संघ के नये संघ भवन में वरीय अधिवक्ता जहीर अहमद की अध्यक्षता में स्मृति सभा का आयोजन किया गया.
इसमें वक्ताओं ने शहीद हुए लांस नायक हनुमंतथप्पा समेत शहीद दस जाबांजों के हौसले को सलाम करते हुए उनकी कुरबानी को याद किया. विपरित परिस्थितियों में अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर मौत को चुनौती देने वाले लांस नायक हनुमंतथप्पा की जीवटता एवं जांबाजी को भी स्मरण किया गया. साथ ही साथ देशवासियों द्वारा हरसंभव मदद करने के जज्बे की भी सराहना की. उपस्थित सभी सदस्यों ने शहीदों की शांति सभा में प्रार्थना की.
कार्यक्रम का संचालन सुधेन्दु शेखर झा के द्वारा किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, महासचिव योगेशचंद्र झा, जीपी देवेंद्र प्रसाद सिंह, रतन कुमार दत्ता, अजीत कुमार सिंह,मो असलम सर्वजीत झा, विनय कुमार राणा, दिलीप कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार पंडित, सतीश पूर्वे, राजेंद्र प्रसाद झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




