पांच माह पहले ही सीबीआइ को दिया गया जांच का जिम्मा

Published at :12 Jan 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
पांच माह पहले ही सीबीआइ को दिया गया जांच का जिम्मा

12 कंपनियों की होगी जांच गोड्डा : महगामा के चिटफंड कंपनियों की जांच का जिम्मा सीबीआइ को पांच माह पहले ही दिया गया था. महगामा थाना कांड संख्या 36/13 के तहत दर्ज चिटफंड कंपनियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले को लेकर पांच माह बाद सीबीआइ ने जांच शुरू कर दी […]

विज्ञापन

12 कंपनियों की होगी जांच

गोड्डा : महगामा के चिटफंड कंपनियों की जांच का जिम्मा सीबीआइ को पांच माह पहले ही दिया गया था. महगामा थाना कांड संख्या 36/13 के तहत दर्ज चिटफंड कंपनियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले को लेकर पांच माह बाद सीबीआइ ने जांच शुरू कर दी है.
जिला प्रशासन ने भी जिले में एक टीम बना कर इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला प्रशासन द्वारा बनायी गयी टीम सबसे पहले इन कंपनियों का कार्यालय सील कर दिया है. बाद में इनके कागजातों को जब्त करने की कार्रवाई की गयी. इन कंपनियों पर जनता की राशि की ठगी करने का आरोप लगाते हुये कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व उपनिदेशक व ब्रांच मैनेजर को आरोपित बनाया गया था.
इसके बाद से ही जिले के सभी स्थानों पर चलने वाले इन कंपनियों में ताला लटक गया और जनता की गाढ़ी कमायी इन कंपनियों के खाते में चली गयी और भी मेच्युरिटी पुरा होने के बाद भी राशि को निवेशकों के बीच बैंक ने नही लौटाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola