टेंपो पलटने से एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2016 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के मेहरमा-कहलगांव मुख्य मार्ग में टेंपो के पलट जाने से अमरूद्दीन अंसारी (55 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात टेंपो बाराहाट से सिंघाड़ी जाने के दौरान सिंघाड़ी गांव के पास टेंपो पलट गयी. जिसमे सवार सिंघाड़ी गांव के ही रहने वाले अमरूद्दीन अंसारी गंभीर […]
विज्ञापन
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के मेहरमा-कहलगांव मुख्य मार्ग में टेंपो के पलट जाने से अमरूद्दीन अंसारी (55 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात टेंपो बाराहाट से सिंघाड़ी जाने के दौरान सिंघाड़ी गांव के पास टेंपो पलट गयी.
जिसमे सवार सिंघाड़ी गांव के ही रहने वाले अमरूद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से अमरूद्दीन को अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन अस्पताल जाने के क्रम में ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि टेंपो को जब्त कर लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. टेंपो चालक व ऑनर पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




