पंचतत्व में विलीन हुए दिवंगत विधायक रघुनंदन मंडल

Published at :07 Jan 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए दिवंगत विधायक रघुनंदन मंडल

गोड्डा : गोड्डा विधायक स्व रघुनंदन मंडल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोरका में बुधवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ हुआ. गांव स्थित हाइस्कूल से सटे निजी जमीन पर स्व मंडल की अंत्येष्टि हुई. बड़ा बेटा अमित आनंद ने अपने पिता स्व मंडल को मुखाग्नि दी. 10 हजार की संख्या […]

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा विधायक स्व रघुनंदन मंडल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोरका में बुधवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे राजकीय सम्मान के साथ हुआ. गांव स्थित हाइस्कूल से सटे निजी जमीन पर स्व मंडल की अंत्येष्टि हुई. बड़ा बेटा अमित आनंद ने अपने पिता स्व मंडल को मुखाग्नि दी. 10 हजार की संख्या में मौजूद ग्रामीण व जिले के विभिन्न स्थानों से आये समर्थकों ने अपने विधायक को अंतिम विदाई दी.

शव को पूरे गांव में घुमाया गया : शव को सुबह सबसे पहले पूरे गांव में घुमाया गया. उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान गांव व पूरे पंचायत की जनता गोड्डा विधायक के अंतिम दर्शन के लिए जुटी थी.
दाह संस्कार के बाद आये कृषि मंत्री व श्रम नियोजन मंत्री : दाह संस्कार के बाद सूबे के कृषि मंत्री रंधीर सिंह व श्रमनियोजन मंत्री राजपलिवार पहुंचे. कोरका हाइस्कूल से सटे मैदान पर बनाये गये हेलीपैड में मंत्रियों का हेलीकॉप्टर उतरा. इस दौरान महगामा विधायक अशोक भगत व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola