ट्रक चालकों से रंगदारी वसूलते दो गिरफ्तार

गोड्डा : गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर पथरा के समीप 31 दिसंबर की देर रात ट्रक को रोक कर रंगदारी मांगते दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़े गये आरोपितों के नाम बिहारी चौधरी व मुमताज अंसारी बताया जाता है. आरोपितों पर नगर थाना कांड संख्या 01/16 के तहत रंगदारी व धोखाधड़ी […]
गोड्डा : गोड्डा-सुंदरपहाड़ी मार्ग पर पथरा के समीप 31 दिसंबर की देर रात ट्रक को रोक कर रंगदारी मांगते दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़े गये आरोपितों के नाम बिहारी चौधरी व मुमताज अंसारी बताया जाता है.
आरोपितों पर नगर थाना कांड संख्या 01/16 के तहत रंगदारी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गये आरोपित गुलजारबाग मुहल्ले के हैं. ट्रक चालक पाकुड़ से गिट्टी लाद कर आ रहा था. पथरा व सरकंडा के समीप दोनों आरोपित ट्रक चालक अमित कुमार का वाहन रोककर नजायज राशि की वसूली कर रहे थे.
जानकारी होने पर पहुंचे थाना प्रभारी व एसडीपीओ द्वारा रंगेहाथ आरोपितों को पकड़ा गया है. वहीं पुलिस को एक टीवीएस फलेम मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 बी 5466 भी बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार आरोपित पुलिस की धमकी देकर नजायज राशि की वसूली कर रहा था. शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




