स्कूली बच्चों ने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया

Published at :30 Dec 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया

गोड्डा : मंगलवार से शहर के भारत भारती पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ. दो दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय की सचिव शोभा कुमारी सिंह ने किया. श्रीमती सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद प्रतियोगिता जरूरी है. इसलिए हर वर्ष विद्यालय में वार्षिक खेल का आयोजन कराया […]

विज्ञापन
गोड्डा : मंगलवार से शहर के भारत भारती पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ. दो दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन विद्यालय की सचिव शोभा कुमारी सिंह ने किया. श्रीमती सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद प्रतियोगिता जरूरी है.
इसलिए हर वर्ष विद्यालय में वार्षिक खेल का आयोजन कराया जाता है. ताकि छात्र-छात्राओं का शारीरिक विकास व प्रतिभा का विकास कराया जा सके. पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली खिलाड़ियों ने जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मुख्य तौर पर कबड्डी, कैरम, शतरंज, म्यूजिकल चेयर, जलेबी रेस, बैडमींटन, 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ियां ने भाग लिया. स्कूल के निदेशक प्रलय सिंह द्वारा स्वयं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं को बेहतर खेल दिखाने के लिए उत्साहवर्द्धन किया गया.
श्री सिंह ने बताया कि बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. सफल खिलाड़ियों को स्कूल सचिव श्रीमती सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. खेल को सफल बनाने में शिक्षक रितेश सिंह, सुधाकर सिंह, केवल तिवारी, संगीता मिश्रा, सबिता वर्मा, मृत्युंजय दास, अजय मंडल, मीनू भारती, पूजा कुमारी आदि का सहयोग रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola