गोड्डा उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष के घर भीषण डाका

धनबाद/गोड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सत्यम नगर में रिटायर्ड प्रधान जिला न्यायाधीश सह वर्तमान में उपभोक्ता फोरम गोड्डा व देवघर के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता के धनबाद बरवाअड्डा स्थित आवास में रविवार की रात अपराधियों ने धावा बोलकर तीन लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण समेत अन्य संपत्ति लूट ली. सात-आठ अपराधियों ने जज व […]
धनबाद/गोड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सत्यम नगर में रिटायर्ड प्रधान जिला न्यायाधीश सह वर्तमान में उपभोक्ता फोरम गोड्डा व देवघर के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता के धनबाद बरवाअड्डा स्थित आवास में रविवार की रात अपराधियों ने धावा बोलकर तीन लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण समेत अन्य संपत्ति लूट ली.
सात-आठ अपराधियों ने जज व उनकी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर दीवान के नीचे सुला दिया था. शोर मचाने पर जान मारने की धमकी दी. जानकारी के अनुसार हरवे हथियार एवं पिस्तौल से लैस नकाबपोश अपराधियों का दल पीछे का दरवाजा तोड़कर रिटायर्ड जज के घर में घुसे थे. अपराधियों ने श्री गुप्ता के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पिस्तौल एवं तलवार दिखाकर श्री गुप्ता एवं उनकी पत्नी उषा गुप्ता को अपने को अपने कब्जे में ले लिया़ दंपती का हाथ-पैर बांधकर दीवान (पलंग) के नीचे लेटा दिया़
श्री गुप्ता ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी अपनी कमरे में सो रहे थे. लगभग दो बजे दरवाजा से खट-खट की आवाज आने लगी़. जब तक कुछ समझ पाते आठ की संख्या में नकाबपोश अपराधी कमरे में प्रवेश कर चुके थे. जज की बेटी के बाहर रहने के कारण दूसरी अलमीरा से सामानों की सूची प्राप्त नहीं हो सकी है़
बताया कि एक डकैत ने तलवार सटाकर नकदी छिपाकर रखने की बात कही. वे नकदी के बारे में पूछ रहे थे. सभी आपस में हिंदी में बात कर रहे थे और एक-दूसरे को भाई जान कहकर पुकार रहे थ़े अपराधी बेटी के कमरे में जाकर आलमीरा में रखे सभी सामान निकाल लिए़ जज के आवास में करीब डेढ़ घंटे तक अपराधी रह़े इस दौरान अपराधियों ने जज के तीनों मोबाइल का सीम कार्ड भी निकाल लिया़
जेवर, नकदी समेत तीन लाख का माल उड़ाया: अपराधियों ने आलमीरा तोड़कर उसमें रखे जेवर व नकद निकाल लिए़. डकैतों ने दो सोने का चेन, सोने का दो कानवाली, तीन सोने की अंगुठी, एक सोने की अंगूठी, चांदी का दो जोड़ा पायल, 40 पीस चांदी का सिक्का, 10 रुपये के एक सौ सिक्के एवं 20 हजार नकद ले गये. लूटे गयी सामानों की कीमत लगभग तीन लाख बतायी जाती है़
जाते-जाते दे गये धमकी
जाते-जाते अपराधियों ने धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो घर को बम मारकर उड़ा देंगे. एक घंटे बाद किसी तरह हाथ खोलकर पत्नी के मोबाइल से एसपी को फोन लगाया. लेकिन एसपी का मोबाइल स्वीच ऑफ मिला़ फिर एसपी आवास में फोन किया तो वहां से बरवाअड्डा थाना का नंबर मिला़
बरवाअड्डा थाना में फोन कर घटना की सूचना दी. सूचना के आधा घंटे के अंदर डीएसपी मुकेश कुमार महतो, थानेदार प्रदीप कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ जज के घर पहुंचे और मामले की छानबीन की. अपराधियों के संबंध में पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका है.
वीआइपी कॉलोनी में 16 दिसंबर की रात रिटायर्ड आइएएस अधिकारी विजय शंकर दुबे के घर डकैती के 12 दिनों बाद घटी यह दूसरी घटना पुलिस सक्रियता की पोल खोलने के लिए काफी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




