कीटनाशक खाने से महिला गंभीर

गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में गुरुवार को कीटनाशक खा लेने से 20 वर्षीय विवाहिता गंभीर हो गयी. उसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. अमडीहा की शकुंतला देवी को सिर व पेट में दर्द हो रहा था. उसने सिर दर्द की दवा समझकर कीटनाशक खा लिया. इससे उसकी लत […]
गोड्डा : पथरगामा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में गुरुवार को कीटनाशक खा लेने से 20 वर्षीय विवाहिता गंभीर हो गयी. उसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. अमडीहा की शकुंतला देवी को सिर व पेट में दर्द हो रहा था. उसने सिर दर्द की दवा समझकर कीटनाशक खा लिया. इससे उसकी लत गंभीर हो गयी.
उसे परिजनों ने अानन-फानन में सदर अस्पताल में भरती कराया. वहीं इस घटन की सूचना मिलते ही नगर थाना के दारोगा सदर अस्पताल पहुंचे और विवाहिता व परिजनों का बयान लिया. शकुंतला देवी ने बताया कि सिर दर्द की दवा समझा कर चूहा मारने वाली दवा खा ली. इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गयी. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. वहीं सूचना मिलते ही शकुंतला की मां कुलो भी अस्पताल पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




