क्रिसमस. जिलेभर में क्रिसमस को लेकर गिरजाघराें को सजाया गया

गोड्डा : आज क्रिसमस मनाया जायेगा. गुरुवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु जन्म लेंगे. इसको लेकर गिरजाघरों में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है. स्थानीय गोड्डा के ख्रीस्तराजा चर्च के फादर सेबेस्टियन ने बताया कि रात में प्रभु यीशु आयेंगे. प्रेम का संदेश संसार में फैलायेंगे. गोशाला में जन्म […]
गोड्डा : आज क्रिसमस मनाया जायेगा. गुरुवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु जन्म लेंगे. इसको लेकर गिरजाघरों में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है. स्थानीय गोड्डा के ख्रीस्तराजा चर्च के फादर सेबेस्टियन ने बताया कि रात में प्रभु यीशु आयेंगे. प्रेम का संदेश संसार में फैलायेंगे.
गोशाला में जन्म से पहले संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसमें मार्शल टुडू, जोन टुडू, थॉमस टुडू, पॉल टुडू, गिनी टुडू, सुनीता किस्कू, बोलेरो टुडू, अमरलता सोरेन, सुमिता टुडू, मैटी मरांडी, टेरेसा सोरेन, एंड्रीस किस्कू शामिल होंगे. जिसमे गायक के रूप में गिनी टुडू, सुनीता किस्कू, थॉमस कार्लियो मास्टर, मार्शल टुडू, जोन टुडू, एड्रयूस टुडू व पॉल टुडू द्वारा सीयो तथा पैड पर संगत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




