???::??? ?? ?????? ??????, ???? ?? ?????? ?? ??????

Published at :24 Dec 2015 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
???::??? ?? ?????? ??????, ???? ?? ?????? ?? ??????

ओके::ठंड से ठिठुरी जिंदगी, पारा आठ डिग्री पर पहुंचा -दिन भर नहीं निकली धूप-आश्वासन के बावजूद प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था तसवीर: 14 फुटपाथ पर ठंड से झुझती जिंदगी, 15 झुग्गी झोपडियो मे ठंड से ठिठुरती वृद्ध, 16 गरीब परिवारप्रतिनिधि, गोड्डा जिले में शीतलहरी व ठंड से जन-जीवन अस्त व्यस्त है. लगातार तापमान में […]

विज्ञापन

ओके::ठंड से ठिठुरी जिंदगी, पारा आठ डिग्री पर पहुंचा -दिन भर नहीं निकली धूप-आश्वासन के बावजूद प्रशासन ने की अलाव की व्यवस्था तसवीर: 14 फुटपाथ पर ठंड से झुझती जिंदगी, 15 झुग्गी झोपडियो मे ठंड से ठिठुरती वृद्ध, 16 गरीब परिवारप्रतिनिधि, गोड्डा जिले में शीतलहरी व ठंड से जन-जीवन अस्त व्यस्त है. लगातार तापमान में गिरावट जारी है. गुरुवार को तापमान गिर कर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जबकि दो दिन पहले जिले का तापमान 8.5 डिग्री था. गुरूवार को दिन भर धूप नहीं निकली. इस कारण लोग अपने-अपने घराें में ही दुबके रहे. शहर में भी वाहनाें की कम आवाजाही दिखी. कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासन संवेदनशील नहीं दिख रहा है. आश्वासन के 36 घंटे बाद भी व्यवस्था निष्क्रियएक ओर कड़ाके के ठंड में गरीब व जरूरतमंद लोग किसी तरह रात गुजारने को विवश हैं वहीं प्रशासन के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रहा है. मंगलवार को एसडीओ ने अलाव की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया था. लेकिन 36 घंटे बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है.जरूरतमंदों को अब तक नहीं मिला कंबल कड़ाके की ठंड के बावजूद झुग्गी-झोपड़ी वासियों व गरीबों के लिए अब तक सरकारी कंबल का वितरण नहीं किया गया है. जबकि गत वर्ष नवंबर माह में ही लोगों को कंबल बांट दिया गया था. इसके कारण शहर के विभिन्न इलाकों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले वृद्ध तथा फुटपाथ पर जिंदगी काट रहे दबे-कुचले परिवारों के लिये ठंड की रात, आफत की रात बन गयी है.——————————-नाइट शेल्टर में होती हैं पार्टियांगोड्डा शहर में ठंड व बारिश से बचने के लिए गरीब परिवारों व रिक्शाचालकों के लिए सरकारी बस स्टैंड से सटे स्थान पर रैन बसेरा बना था. फिलहाल इस स्थान पर नगर पंचायत का दोमंजिला इमारत खड़ी है. नगर पंचायत ने गरीबों के आशियाना को छिनने का काम किया है. बाद में नगर पंचायत ने नाइट शेल्टर का निर्माण कराया जो मुख्य रूप से गरीब रिक्शाचालकों व दबे-कुचले परिवारों के रात गुजारने का स्थल था. जो निर्माण के बाद ही शादी व अन्य कार्यक्रमों के लिए भाड़े में दिया जाता है. यहां अब शादी विवाह के अवसर पर पार्टियां होती हैं.——————————-पूरे जिले मे जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा जाना है. इसके लिए 19 हजार कंबल की खरीद की गयी है. खरीदे गये कंबल की आपूर्ति संबंधित अंचल को भी कर दी गयी है तथा बांटने का निर्देश भी दिया गया है.-संजय कुमार पांडेय,जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग प्रभारी सह डीएसडब्लूयो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola