जल्द होगी सब्जी मंडी व मंदिर परिसर की सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : स्थानीय सब्जी मार्केट स्थित पुराने हुमान मंदिर के आस-पास लगे कूड़े-कचरे के अंबार व अवैध रूप से संचालित गुमटियों को हटाया जायेगा. बुधवार को प्रभात खबर में इस बाबत समाचार छपने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की ओर से पहल की गयी है. बुधवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष अपने […]
विज्ञापन
गोड्डा : स्थानीय सब्जी मार्केट स्थित पुराने हुमान मंदिर के आस-पास लगे कूड़े-कचरे के अंबार व अवैध रूप से संचालित गुमटियों को हटाया जायेगा. बुधवार को प्रभात खबर में इस बाबत समाचार छपने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह की ओर से पहल की गयी है.
बुधवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष अपने कर्मियों के साथ सब्जी मंडी के पास स्थित मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और स्थिति देख कर दुख व्यक्त किया.
उन्होंने मौके पर उपस्थित कर्मचारी भास्कर कुमार तथा सुमन कुमार को गुरुवार तक मंदिर के आस-पास की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है. फिलहाल मंदिर आने के लिए तीन रास्ते में से दो को बांस की बेरिकेटिंग लगा कर बंद करा दिया गया है. साथ ही नप अध्यक्ष ने गुमटी मालिकों से अपील की है कि गुरुवार तक वे अपनी गुमटी स्वयं हटा लें नहीं तो गुमटी को जब्त कर लिया जायेगा. नप अध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर मंदिर के अास-पास सौंदर्यीकरण का काम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




