Google Wallet में आया Aadhaar ID सपोर्ट, अब वेरिफिकेशन करना होगा और भी आसान

Updated:
विज्ञापन
Google Wallet Aadhaar ID

गूगल वॉलेट में आया आधार आईडी सपोर्ट (Photo: @Google/X)

Google Wallet अब भारत में आधार की डिजिटल आईडी को सपोर्ट करने जा रहा है. इसका मतलब है कि आप अपने आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी सीधे अपने फोन में रख सकेंगे. खास बात यह है कि इसमें Selective Disclosure टेक्नोलॉजी का यूज होगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अब Google Wallet भारत में और भी काम का होने जा रहा है. Google ने अनाउंसमेंट किया है कि इंडियन यूजर्स अब अपने Google Wallet में सीधे Aadhaar Verifiable Credentials सेव कर सकेंगे. यानी आपका आधार अब सिर्फ कार्ड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आपके स्मार्टफोन में सेफ डिजिटल रूप में भी मौजूद होगा.

इस नए फीचर का मकसद रोजमर्रा के कामों को और आसान बनाना है. चाहे ऐज वेरिफिकेशन करना हो, ट्रेवल के दौरान फॉर्म भरना हो या किसी गेटेड सोसाइटी में एंट्री लेनी हो, अब पहचान साबित करना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा. सबसे खास बात है इसकी प्राइवेसी. Google ने इसमें ‘Selective Disclosure’ जैसी टेक्नोलॉजी दी है. इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आपकी पूरी जानकारी नहीं, बल्कि सिर्फ वही डिटेल शेयर होगी जो जरूरी है.

Google Wallet में Aadhaar कहां-कहां काम आएगा?

Google ने भारत में इस फीचर के लिए कुछ शुरुआती पार्टनर्स के नाम भी बताए हैं. इनमें PVR INOX, BharatMatrimony, Atlys, Mygate और Snabbit शामिल हैं.

  • PVR INOX: फिल्म देखने के लिए उम्र साबित करने और रिवॉर्ड्स पाने में मदद करेगा.
  • BharatMatrimony: प्रोफाइल को ‘Prime Verified’ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
  • Atlys: इंटरनेशनल वीजा अप्लाई करते समय फॉर्म अपने आप भरने में मदद मिलेगी.
  • Mygate: डिलीवरी बॉय और सर्विस स्टाफ की पहचान जांचने के लिए जल्द इस्तेमाल होगा.
  • Snabbit: भविष्य में सर्विस प्रोवाइडर्स की वेरिफिकेशन के लिए इसका उपयोग किया जाएगा.

प्राइवेसी है सबसे बड़ा सवाल

डिजिटल आईडी की बात आते ही सबसे पहला सवाल यही उठता है कि आखिर हमारा कितना डेटा शेयर होगा? यह चिंता बिल्कुल जायज है. Google का कहना है कि उसने इस पूरे सिस्टम में सिक्योरिटी, प्राइवेसी और इंटरऑपरेबिलिटी को हर स्तर पर शामिल किया है. इस फीचर की सबसे खास बात है Selective Disclosure. यानी अगर किसी सर्विस को सिर्फ आपकी ऐज वेरिफाई करनी है, तो उसे आपकी पूरी आईडी देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बेवजह पर्सनल डिटेल्स शेयर करने की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है.

Google ने सिंगापुर, ताइवान और ब्राजील में पासपोर्ट-बेस्ड डिजिटल आईडी पास भी शुरू किए हैं. लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी खबर Aadhaar को Google Wallet से जोड़ने की है.

यह भी पढ़ें: खुद ही रीस्टार्ट हो जाएगा आपका Samsung फोन, बार-बार करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola