अगलगी में तीन घर जलकर राख

Published at :09 Dec 2015 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में तीन घर जलकर राख

अगलगी के कारणों का अब तक नहीं चला पता हजारों का नुकसान बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के बसडीहा गांव में अगलगी की घटना में तीन घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार बसडीहा गांव में सोमवार रात के वक्त अगलगी की घटना में सुभाष पंडित, पितांबर पंडित और फूलेश्वर पंडित का घर जलकर […]

विज्ञापन
अगलगी के कारणों का अब तक नहीं चला पता
हजारों का नुकसान
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के बसडीहा गांव में अगलगी की घटना में तीन घर जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार बसडीहा गांव में सोमवार रात के वक्त अगलगी की घटना में सुभाष पंडित, पितांबर पंडित और फूलेश्वर पंडित का घर जलकर राख हो गया.
अगलगी की इस घटना में घर में रखा छह क्विंटल धान, एक क्विंटल चावल, कपड़े, बरतन, चौकी आदि सामान जल कर राख हो गया. घटना में तीनों घरों को मिला कर हजारों की क्षति बतायी जा रही है. हालांकि अब तक अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है.
गरीबों का आशियाना जला
अगलगी प्रभावित परिवारों में अधिकतर गरीब ग्रामीण हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की इस घटना में घर में रखे सारे सामान जल गये. यहां तक की खाने-पीने का सामान भी जल गया है. एक-एक पाई इकट्ठा कर कुछ पैसे भी जमा किये थे वो भी इस अगलगी के भेंट चढ़ गये. अब ग्रामीण सरकारी सहायता की आस में हैं. हालांकि अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola