आपूर्ति पदाधिकारी को महिलाओं ने खदेड़ा

Updated at :24 Sep 2013 2:00 AM
विज्ञापन
आपूर्ति पदाधिकारी को महिलाओं ने खदेड़ा

ठाकुरगंगटी : जनकल्याण कल्याण स्वयं सहायता समूह की सदस्या के साथ छेड़छाड़ के आरोपी एमओ सोमवार को ठाकुरगंगटी की महिलाओं के कोपभाजन के शिकार हो गये. महिलाओं ने ठाकुरगंगटी के एफसीआइ गोदाम में आरोपित एमओ को खदेड़ दिया. किसी तरह वे भागे और प्रखंड कार्यालय में घुस गये. महिलाएं झाड़ू–डंडा लिये प्रखंड कार्यालय के सामने […]

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : जनकल्याण कल्याण स्वयं सहायता समूह की सदस्या के साथ छेड़छाड़ के आरोपी एमओ सोमवार को ठाकुरगंगटी की महिलाओं के कोपभाजन के शिकार हो गये. महिलाओं ने ठाकुरगंगटी के एफसीआइ गोदाम में आरोपित एमओ को खदेड़ दिया.

किसी तरह वे भागे और प्रखंड कार्यालय में घुस गये. महिलाएं झाड़ूडंडा लिये प्रखंड कार्यालय के सामने नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना मिलते ही तुरंत दल बल के साथ ठाकुरगंगटी थाना पहुंची.

जहां पुलिस ने एमओ राम प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद मामला मेहरमा का होने के कारण उन्हें मेहरमा थाने को सुपुर्द कर दिया.

प्रखंड कार्यालय ने दी पुलिस को सूचना

प्रखंड कार्यालय की ओर से ठाकुरगंगटी पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद ठाकुरगंगटी थाने की पुलिस पहुंची और एमओ को अपनी गिरफ्त में ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola