नदी में डूबने से हुई एक की मौत

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी 45 वर्षीय मोतीलाल मुमरू की नदी में डूबने से मौत हो गयी. सोमवार को तलाशी के बाद नदी से शव बरामद किया गया. इसकी जानकारी थाना के जेएसआइ दशरथ तिवारी ने दी है. उन्होंने बताया कि मोहरलाल मुमरू गांव के समीप स्थित नदी में हाथ–पांव धो […]
पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी 45 वर्षीय मोतीलाल मुमरू की नदी में डूबने से मौत हो गयी. सोमवार को तलाशी के बाद नदी से शव बरामद किया गया. इसकी जानकारी थाना के जेएसआइ दशरथ तिवारी ने दी है.
उन्होंने बताया कि मोहरलाल मुमरू गांव के समीप स्थित नदी में हाथ–पांव धो रहा था. इसी क्रम में एकाएक गहरे पानी में पैर चला गया तथा वह डूब गये. परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम श्री मुमरू घर से बाहर गये थे.
देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की गयी. इसी क्रम में चचेरा भाई दरबारी मुमरू ने थाना को इसकी सूचना दी गयी. सोमवार को ग्रामीणों द्वारा किसी व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना मिली. इसके बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया तथा उसकी पहचान की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










