पर्यवेक्षिका बनीं बंधक

आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ग्रामीण आक्रोशित ठाकुरगंगटी : प्रखंड के जीवन खुटहरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने गयी पर्यवेक्षिका रंभा कुमारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. दो माह से आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने के कारण ग्रामीण आक्रोशित थे. केंद्र पर न तो पोषाहार का वितरण हो पा रहा है और न ही पठन–पाठन […]
आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ग्रामीण आक्रोशित
ठाकुरगंगटी : प्रखंड के जीवन खुटहरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने गयी पर्यवेक्षिका रंभा कुमारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. दो माह से आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने के कारण ग्रामीण आक्रोशित थे. केंद्र पर न तो पोषाहार का वितरण हो पा रहा है और न ही पठन–पाठन की कोई व्यवस्था ही की गयी थी.
इस पर नाराज लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र के सामने प्रदर्शन भी किया था. प्रदर्शन के बाद जांच के लिए पहुंची पर्यवेक्षिका को ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. ग्रामीणों का कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रीता बिहंगम दो माह से अनुपस्थित है. पर्यवेक्षिका को इस बात की जानकारी है, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.
ग्रामीण संजीव कुमार यादव, सुभाष आदि ने बताया कि पर्यवेक्षिका द्वारा कभी भी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण नहीं किया जाता है और न ही किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की जाती है. इससे केंद्र पर काम करने वाली कर्मी लापरवाह बनते जा रहे हैं. इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है.
आश्वासन के बाद किया मुक्त
आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे के बाद पर्यवेक्षिका को मुक्त कर दिया. पर्यवेक्षिका ने आश्वासन दिया कि अब केंद्र पर कभी कोई शिकायत नहीं मिलेगी. समय पर लोगों के बीच टीएचआर का वितरण होगा व लाभुकों को लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










