बंद हो अधिकारियों की मनमानी

Updated at :17 Sep 2013 5:39 AM
विज्ञापन
बंद हो अधिकारियों की मनमानी

महगामा : महगामा के दक्षिणी पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने की. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. पंचायत स्तर […]

विज्ञापन

महगामा : महगामा के दक्षिणी पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने की. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. पंचायत स्तर पर भी पदाधिकारी नियम कानून बना कर थोप रहे हैं.

इसे बंद करायी जाये. साथ ही इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन आदि के भुगतान में पदाधिकारी की मनमानी चल रही है. लाभुकों का नाम सही तरीके से चयन नहीं हो पा रहा है.

बीआरजीएफ फंड में मिले भागीदारी

प्रमुख मुखिया ने जिला स्तर से बीआरजीएफ फंड में पंचायत को सीधे भागीदारी नहीं दी गयी है. मनरेगा के लाभ से मजदूर वंचित है. आइसीआइसीआइ बैंक से मजदूरों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. खोले गये खाता में कई गलतियां हैं. इस पर सुधार की जरूरत है.

समाहरणालय का घेराव

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि मांगों को लेकर जिले के सभी पंचायतों के मुखिया प्रमुख समाहरणालय के सामने चार अक्तूबर को धरना देंगे. इस दौरान डीसी को 15-सूत्री मांग पत्र सौंपा जायेगा. मौके पर प्रमुख नीलम देवी, महगामा प्रमुख शकीला खातून, महगामा मुखिया संघ के अध्यक्ष इम्तियाज भारती, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र मुमरू,राकेश मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola