दांडे में बनेगा हॉल्ट

Updated at :15 Sep 2013 3:39 AM
विज्ञापन
दांडे में बनेगा हॉल्ट

सांसद निशिकांद दूबे ने किया शिलान्यास गोड्डा : पोड़ैयाहाट के दांडे में सांसद निशिकांत दुबे ने रेलवे हॉल्ट का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. लोगों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि दांडे में हॉल्ट की स्वीकृति दिलायी है. स्वीकृति के बाद राजनीति के तहत सलैया के लोगों को आंदोलित कराया गया है. […]

विज्ञापन

सांसद निशिकांद दूबे ने किया शिलान्यास

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के दांडे में सांसद निशिकांत दुबे ने रेलवे हॉल्ट का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. लोगों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा कि दांडे में हॉल्ट की स्वीकृति दिलायी है. स्वीकृति के बाद राजनीति के तहत सलैया के लोगों को आंदोलित कराया गया है.

उन्होंने कहा कि दांडे को हॉल्ट बनाने के बारे में लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि बिहार में निर्माण कराया जा रहा है. लोग आकर देखें, झारखंड क्षेत्र में हॉल्ट बनने से सरकार का पांच करोड़ खर्च होगा, मगर बिहार सीमा पर बनने से मात्र 25 लाख में ही काम पूरा हो रहा है.

25 लाख की राशि से बनेगा हॉल्ट

सांसद निशिकांत दुबे के निधि से बनने वाले दांड़े हॉल्ट में 25 लाख रुपये खर्च आयेगा. एक माह के अंदर कार्य पूरा होगा तथा जल्द पूरा कर जनता के नाम कर दिया जायेगा. मौके पर रेलवे के भागलपुर जोन इंचार्ज रंजीत गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता, सीताराम पाठक, कृष्ण कन्हैया, नरेंद्र चौबे, मंतोष कापरी सहित अन्य मौजूद थे. मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि रामजीवन साह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola