जे-टेट सफल अभ्यर्थी रांची में करेंगे अनशन

गोड्डा : शहर के शहीद स्तंभ परिसर में शनिवार को जे–टेट सफल अभ्यíथयों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजीव कुमार ने की. इसमें सर्वसम्मति से अभ्यíथयों ने नेता कुंदन मंडल को आंदोलन का अगुवाई करने का दायित्व सौंपा. श्री मंडल ने कहा कि राज्य के छात्रों का भविष्य अंधेरे में है. ऐसे में आंदोलन ही […]
गोड्डा : शहर के शहीद स्तंभ परिसर में शनिवार को जे–टेट सफल अभ्यíथयों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजीव कुमार ने की. इसमें सर्वसम्मति से अभ्यíथयों ने नेता कुंदन मंडल को आंदोलन का अगुवाई करने का दायित्व सौंपा.
श्री मंडल ने कहा कि राज्य के छात्रों का भविष्य अंधेरे में है. ऐसे में आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है. सरकार शिक्षक नियुक्ति के नाम पर राजनीति कर रही है. इसलिए संघ ने 15 दिनों में सरकार से अविलंब सीट सृजन के साथ नियुक्ति के संबंध में विज्ञप्ति जारी करने की मांग की गयी है.
विज्ञप्ति जारी नहीं होने पर अभ्यर्थी रांची में आमरण अनशन करेंगे. मौके पर राजेश तिवारी, सुभाष मंडल, अमन कुमार ने भी अपनी बात रखी. साथ ही अगली बैठक में आंदोलन के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया. मौके पर आशुतोष बैद्य, निशा कुमारी, नित्यानंद, सुरेश दास, अमरनाथ प्रसाद, जय किशोर कापरी, मधुसूदन मंडल, शशिधर मंडल, वीरेंद्र हांसदा, दिलीप तुरी, बुद्धदेव पंडित, जयराम, ओमप्रकाश रंजन, असीम चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










