फूलपाल, बनकाटी व कालचिती में पोस्टरबाजी

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कई गांवों में 11-12 सितंबर की रात नक्सलियों ने वन विभाग के खिलाफ पोस्टरबाजी की. फूलपाल, बनकाटी और कालचिती पंचायत के विभिन्न गांवों में 11-12 सितंबर की रात नक्सलियों ने पोस्टर साटे. पोस्टरों में स्थानीय जनता पर धर–पकड़ करने की तमाम कार्रवाई का जोरदार विरोध करने की बात लिखी […]
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कई गांवों में 11-12 सितंबर की रात नक्सलियों ने वन विभाग के खिलाफ पोस्टरबाजी की. फूलपाल, बनकाटी और कालचिती पंचायत के विभिन्न गांवों में 11-12 सितंबर की रात नक्सलियों ने पोस्टर साटे.
पोस्टरों में स्थानीय जनता पर धर–पकड़ करने की तमाम कार्रवाई का जोरदार विरोध करने की बात लिखी गयी है. बनकाटी मध्य विद्यालय की चहारदीवारी पर साटे गये पोस्टर में जल, जंगल और जमीन की रक्षा और इज्जत की आजादी की लड़ाई को फॉरेस्ट जुर्म के जरिये दबाया नहीं जा सकता है, लेकिन इस पोस्टर में निवेदक के रूप में भाकपा (माओवादी) अंकित नहीं है. सभी पोस्टर सफेद रंग के कागज पर लाल रंग की स्याही से लिखे गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










