भाकपा माले की बैठक में केंद्र की नीतियों का विरोध

Published at :18 Apr 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
भाकपा माले की बैठक में केंद्र की नीतियों का विरोध

गोड्डा : भाकपा माले के संताल परगना कमेटी की बैठक शुक्रवार को कुशवाहा भवन में हुई. जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद व ऐपवा की राज्य सह सचिव गीता मंडल उपस्थित थी. इस दौरान जुटे भाकपा माले नेताओं ने केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया. भाकपा […]

विज्ञापन

गोड्डा : भाकपा माले के संताल परगना कमेटी की बैठक शुक्रवार को कुशवाहा भवन में हुई. जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद व ऐपवा की राज्य सह सचिव गीता मंडल उपस्थित थी. इस दौरान जुटे भाकपा माले नेताओं ने केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया.

भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट कंपनियों के अनुसार काम क र रही है. गरीब किसानों की जमीनों को हथियाने के लिए सरकार औने-पौने दामों पर किसानों की जमीन बेचने का काम कर रही है. इस मौके पर राज्य सचिव द्वारा भूमि अधिग्रहण व खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया.

राज्य सचिव ने जिले में आयी भीषण ओला वृष्टि आपदा से प्रभावित परिवारों का फिर से आकलन कर मुआवजा देने की मांग की. कहा कि गरीबों को वाजिब मुआवजा नहीं मिल रहा है. जिले में संगठन के विस्तार के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है. जिला संयोजक मनोज कुमार कुशवाहा को बनाया गया है. वहीं कमेटी में अरुण सहाय, रजनीकांत तिवारी, रामदास साह, मोतीलाल भगत, दीपक पासवान, सुलोचना देवी, सुमन कुमार कापरी व चतुरी यादव का नाम शामिल किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola