विद्यालय चलों,चलायें अभियान कार्यक्रम के दौरान झड़प, मामला दर्ज

Published at :18 Apr 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय चलों,चलायें अभियान कार्यक्रम के दौरान झड़प, मामला दर्ज

गोड्डा : सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा गांव में विद्यालय चलो, चलायें अभियान कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मारपीट हो गयी. कार्यक्रम के संचालन के दौरान सुभाष मंडल नामक व्यक्ति किसी पूर्व के मामले को लेकर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय मंडल से उलझ गया. इसके बाद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने […]

विज्ञापन

गोड्डा : सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा गांव में विद्यालय चलो, चलायें अभियान कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मारपीट हो गयी. कार्यक्रम के संचालन के दौरान सुभाष मंडल नामक व्यक्ति किसी पूर्व के मामले को लेकर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय मंडल से उलझ गया. इसके बाद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले मेें मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय मंडल ने सुभाष मंडल पर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

प्रधानाध्यापक श्री मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान पहुंचे आरोपित द्वारा विद्यालय परिसर में सत्संग कराने का विरोध किया गया. इस पर दोनों ओर से कहासुनी हो गयी. मामला बिगड़ जाने के बाद विद्यालय के ग्राशिस अध्यक्ष परमानंद मंडल ने भी हस्तक्षेप किया तो मामला और भी बिगड़ गया.

दूसरी ओर आरोपित सुभाष मंडल की पत्नी कलारा हांसदा ने गांव के परमानंद मंडल, रघु मंडल, राजू मंडल, कुमोद मंडल, हेमकांत मंडल, अशोक मंडल, जीतेंद्र मंडल, रोहित मंडल, नंदलाल मंडल, विनोद मंडल व गौरी मंडल के खिलाफ मारपीट करने व सत्संग के लिए जबरन 10 हजार रुपये का चंदा मांगने का आरोप लगाया है. साथ ही श्रीमती हांसदा ने चंदा मांगने पर विरोध करने के दौरान छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola