निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ,अभाविप ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

तसवीर: 36 ज्ञापन सौंपते सदस्य. प्रतिनिधि, महगामामहगामा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के सदस्यों ने बीडीओ को निजी विद्यालयों के प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयराम यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल ने वार्षिक फीस के नाम पर […]
तसवीर: 36 ज्ञापन सौंपते सदस्य. प्रतिनिधि, महगामामहगामा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के सदस्यों ने बीडीओ को निजी विद्यालयों के प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयराम यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल ने वार्षिक फीस के नाम पर री एडमिशन बंद करने, विकास शुल्क बंद करने, शुल्क में एक समानता लागू करने, आरटीआइ के तहत गरीब बच्चों का नामांकन वर्तमान सत्र में सुनिश्चित कराने की मांग की गयी. साथ ही प्रत्येक वर्ष पुस्तक व किताब में कोई बदलाव नहीं हो व खुले तौर पर किताब बिक्री की मांग जिला प्रशासन से की. इस दौरान अभाविप के सुदर्शन कुमार,फंटुश शर्मा, मिटठू यादव, पवन साह, मनीष भगत आदि सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










