पोड़ैयाहाट अपहरणकांड की नहीं सुलझी गुत्थी

Published at :16 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट अपहरणकांड की नहीं सुलझी गुत्थी

प्रतिनिधि,गोड्डापोड़ैयाहाट के अमड़ाकनौली गांव में अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अब तक विफल साबित हुई है. हालांकि अपहरणकर्ताओं की धर पकड़ के लिए पुलिस बिहार में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि पोड़ैयाहाट के अमड़ा कनौली गांव के प्रतापपुर हाट से आशा देवी की दसवीं क्लास की पुत्री का अपहरण कर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गोड्डापोड़ैयाहाट के अमड़ाकनौली गांव में अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अब तक विफल साबित हुई है. हालांकि अपहरणकर्ताओं की धर पकड़ के लिए पुलिस बिहार में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि पोड़ैयाहाट के अमड़ा कनौली गांव के प्रतापपुर हाट से आशा देवी की दसवीं क्लास की पुत्री का अपहरण कर लिया था. अपहरणकर्ता सफे द रंग की बोलेरो पर सवार थे. अपहरणकर्ताओं ने अपह्ृता के माता-पिता से दस हजार रुपये नकद की भी मांग की थी पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी. मामले को लेकर मां आशा देवी ने पोड़ैयाहाट में फिरौती के लिए अपहरण का मामला दर्ज कराया था……………………………………..पुलिस कर रही है कैंपआरोपितों की धर पकड़ के लिए पुलिस बिहार में छापेमारी कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपितों ने बिहार के समस्तीपुर में अपना ठिकाना बनाया है. कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस आरोपितों को पकड़ने की फिराक में है. इस दिशा में बिहार की पुलिस की भी मदद ली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola