48 घंटे बाद भी गोलीबारी कांड का सुराग नहीं लगा पायी पुलिस

Published at :02 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी गोलीबारी कांड का सुराग नहीं लगा पायी पुलिस

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट के कस्तूरी मोड़ के पास सरैयाहाट निवासी शंभु मुर्मू की गोली मारने वाले अपराधियों का सुराग लगाने में पुलिस अब तक नाकाम साबित हुई है. जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. घटना के 48 घंटे बित जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. पुलिस अधिकारियों का […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट के कस्तूरी मोड़ के पास सरैयाहाट निवासी शंभु मुर्मू की गोली मारने वाले अपराधियों का सुराग लगाने में पुलिस अब तक नाकाम साबित हुई है. जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. घटना के 48 घंटे बित जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. गौरतलब हो कि मंगलवार को देर शाम पोड़ैयाहाट के कस्तूरी मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने सरैयाहाट निवासी शंभु मुर्मू को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था. जिसके बाद घायल को इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया था. इस बाबत पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी रामदुलार मुंडा से कहा कि मामले को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola