पारा शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय, आक्रोश

Published at :02 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
पारा शिक्षकों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय, आक्रोश

तस्वीर: 12मानदेय की मांग करते पारा शिक्षकठाकुरगंगटी/पोड़ैयाहाटठाकुरगंगटी व पोड़ैयाहाट प्रखंड के पारा शिक्षकों ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है. मानदेय का भुगतान नहीं होने से पारा शिक्षकों को परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही है. प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र पोद्दार ने बताया कि प्रखंड के पारा शिक्षकों […]

विज्ञापन

तस्वीर: 12मानदेय की मांग करते पारा शिक्षकठाकुरगंगटी/पोड़ैयाहाटठाकुरगंगटी व पोड़ैयाहाट प्रखंड के पारा शिक्षकों ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है. मानदेय का भुगतान नहीं होने से पारा शिक्षकों को परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही है. प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र पोद्दार ने बताया कि प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक बुला कर आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी. इस दौरान संजय मंडल, महावीर मंडल, राजेश मंडल, धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे. वहीं पोड़ैयाहाट प्रखंड के पारा शिक्षकों को मार्च 2014 व फरवरी मार्च 2015 का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है. जिससे पारा शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गयी. प्रखंड पारा शिक्षक संघ सचिव हेमंत साह ने मानदेय भुगतान की मांग की है. कहा कि मानदेय को लेकर पदाधिकारी गंभीर नहीं है. जिसका खामियाजा पारा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है. मौके पर मोती हरिजन, रामानंद ठाकुर, अभय यादव, हराधन सिंह, मनोज सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola