ओके::बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया बाजार पंचायत की सड़कें जर्जर, गामीण परेशान

ग्रामीणों ने बताया, इसीएल की ब्लास्टिंग से टूट रहीं हैं सड़केंइसीएल नहीं दे रहा ध्यानइसीएल प्रबंधन पर लगाया क्षेत्र की उपेक्षा का आरोपपंचायत में पेयजल की भी किल्लत से ग्रामीण पेरशान तस्वीर: 13 सड़क गड्ढे में तब्दील प्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया बाजार पंचायत की सड़कें काफी जर्जर हो गयी हैं. इस कारण ग्रामीणों को […]
ग्रामीणों ने बताया, इसीएल की ब्लास्टिंग से टूट रहीं हैं सड़केंइसीएल नहीं दे रहा ध्यानइसीएल प्रबंधन पर लगाया क्षेत्र की उपेक्षा का आरोपपंचायत में पेयजल की भी किल्लत से ग्रामीण पेरशान तस्वीर: 13 सड़क गड्ढे में तब्दील प्रतिनिधि, बोआरीजोरबोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया बाजार पंचायत की सड़कें काफी जर्जर हो गयी हैं. इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क जर्जर रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. इस कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हो रही है. क्षेत्र में हो रही लगातार ब्लास्टिंग का भी असर सड़क पर पड़ रहा है. ब्लास्टिंग के कारण सड़केें टूट-फूट रही है. सड़कों की मरम्मत को लेकर अब तक इसीएल ने कोई पहल नहीं की वहीं गांव में पेयजल की घोर किल्लत है. इसीएल से मिलने वाले टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है. दो तीन दिनों तक बगैर पानी के ही ग्रामीणों को काम चलाना पड़ता है. पंचायत के बसडीहा गांव में चापानलों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. इस कारण पेयजल क ी घोर किल्लत हो रही है. ग्रामीण अरुण कुमार गोस्वामी, संदीप कुमार, मुस्तफा अंसारी, रघु कुमार आदि ने बताया कि कई बार महाप्रबंधक से पीने के पाने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की. लेकिन अब तक इसीएल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया. क्या कहती है पंससकई बार इसीएल को सड़क व पेयजल मुहैया कराने जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा आवेदन सौंपा गया है. लेकिन इसीएल की ओर से कोई पहल नहीं की गयी. अरुणा देवी, पंसस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










