मुआवजे के लिये दिन भर हुआ प्रदर्शन

-गोड्डा-महेशपुर मुख्य मार्ग को किया जाम, नहीं हो पाया क्षति का आकलनतसवीर:18 मे जाम हटवाते का प्रयास करते सीओ,19 डीडीसी किसानों से वार्ता करते हुए. प्रतिनिधि,गोड्डाओला वृष्टि से प्रभावित गांवों के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिन भर प्रदर्शन किया. गोड्डा-महेशपुर मुख्य मार्ग को ककना गांव में सैकड़ों किसानों ने जाम कर दिया. […]
-गोड्डा-महेशपुर मुख्य मार्ग को किया जाम, नहीं हो पाया क्षति का आकलनतसवीर:18 मे जाम हटवाते का प्रयास करते सीओ,19 डीडीसी किसानों से वार्ता करते हुए. प्रतिनिधि,गोड्डाओला वृष्टि से प्रभावित गांवों के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिन भर प्रदर्शन किया. गोड्डा-महेशपुर मुख्य मार्ग को ककना गांव में सैकड़ों किसानों ने जाम कर दिया. जाम में सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंसे रहे. जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई. वहीं ककना, सहित दियारा, नीलकंठपुर, पाटपुर, विशाहा आदि गांवों में भारी बारिश व ओला वृष्टि से हुए नुकसान का आकलन मंगलवार को भी नहीं हो पाया. जांच करने पहुंचे सीओ को भारी गतिरोध का सामना करना पड़ा. अंचल कर्मचारी व पंचायत सेवक जाम हटवाने में ही उलझे रहे. बाद में पहंचे डीडीसी पवन कुमार ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. क्षति का आकलन नहीं होने से आपदा विभाग को न तो रिपोर्ट पहुंची और न ही किसी को मुआवजा ही मिल पाया. दिन भर अफरा-तफरी का माहौल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










