मिशन इंद्रधनुष के तहत एएनएम को मिला प्रशिक्षण

Published at :30 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के तहत एएनएम को मिला प्रशिक्षण

बोआरीजोर. सोमवार को प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र सभागार में मिशन इंद्रधनुष के तहत एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ जेसी निरंजन ने एएनएम को मिशन इंद्रधनुष की जानकारी दी. इस दौरान डॉ निरंजन ने बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया. उन्होंने मिशन इंद्रधनुष के तहत वैसे सभी बच्चे जो सुदूर […]

विज्ञापन

बोआरीजोर. सोमवार को प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र सभागार में मिशन इंद्रधनुष के तहत एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ जेसी निरंजन ने एएनएम को मिशन इंद्रधनुष की जानकारी दी. इस दौरान डॉ निरंजन ने बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया. उन्होंने मिशन इंद्रधनुष के तहत वैसे सभी बच्चे जो सुदूर क्षेत्रों में किसी कारण टीकाकरण से वंचित हैं, को चिह्नित कर टीकाकरण करने का निर्देश दिया. श्री निरंजन ने कहा कि मिशन का लक्ष्य शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण है. इसलिए सभी एएनएम अपने अपने क्षेत्रों में इस कार्य में निष्ठापूवर्क जुट जाये. इस दौरान एएनएम बेबी कुमारी, अक्षरा कुमारी, सुहागनी हांसदा, मंजू मुर्मू, रीता देवी, कल्पना देवी, मरांगमय सोरेन आदि उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola