बीडीओ मिले अग्निपीडि़त परिवार से, मदद का दिया आश्वासन

महगामा : प्रखंड के खोरद गांव में अग्निकांड पीडि़त मो इदरीश अंसारी व मो नईम अंसारी से बीडीओ ने मुलाकात की. मंगलवार को घर पहुंचकर बीडीओ के निर्देश पर गांव के डीलर को अग्निपीडि़त परिवार को 15 किलो चावल व केरोसीन देने का निर्देश दिया. साथ ही हल्का कर्मचारी को रिपोर्ट किये जाने का निर्देश […]
महगामा : प्रखंड के खोरद गांव में अग्निकांड पीडि़त मो इदरीश अंसारी व मो नईम अंसारी से बीडीओ ने मुलाकात की. मंगलवार को घर पहुंचकर बीडीओ के निर्देश पर गांव के डीलर को अग्निपीडि़त परिवार को 15 किलो चावल व केरोसीन देने का निर्देश दिया. साथ ही हल्का कर्मचारी को रिपोर्ट किये जाने का निर्देश भी दिया. इस मौके पर इंदिरा आवास का लाभ अग्निपीडि़त परिवारों को दिये जाने का आश्वासन दिया है.
आज होगी बैठक महगामा. महगामा थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक होगी. यह जानकारी थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने दी. बताया कि बैठक में प्रखंड के सभी वर्ग व जाति के लोगों को आमंत्रित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










