अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने का निर्देश

उड़ल्ले से हो रहा बालू उठाव महगामा बीडीओ ने हनवारा थाना प्रभारी को दिया निर्देश महगामा : महगामा बीडीओ उदय कुमार ने हनवारा थाना प्रभारी उपेंद्र रजक को बालू के अवैध उठाव पर रोक लगाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया है. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रामकोल, विश्वासखानी, गेरूवा आदि स्थानों […]
उड़ल्ले से हो रहा बालू उठाव महगामा बीडीओ ने हनवारा थाना प्रभारी को दिया निर्देश
महगामा : महगामा बीडीओ उदय कुमार ने हनवारा थाना प्रभारी उपेंद्र रजक को बालू के अवैध उठाव पर रोक लगाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया है. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रामकोल, विश्वासखानी, गेरूवा आदि स्थानों पर गलत ढंग से बालू का अवैध उठाव हो रहा है.
ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ सह सीओ उदय कुमार ने थाना प्रभारी को कार्रवाई करने को कहा है. बताया कि हर हाल में बालू चोरी पर लगाम कसी जायेगी. बताया कि बालू उठाव होने से राजस्व की क्षति हो रही है. लगातार राजस्व चोरी की शिकायत मिल रही थी. बालू माफियाओं पर लगाम कसे जाने के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










