ओके::48 एएनएम की स्थायी नियुक्ति को लेकर झामुमो नेता मिले डीसी व सीएस से

Published at :25 Mar 2015 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::48 एएनएम की स्थायी नियुक्ति को लेकर झामुमो नेता मिले डीसी व सीएस से

31 तक का अल्टीमेटम दियास्थायी नियुक्ति नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दीतसवीर-20 में सीएस से मिलते राजेश कुमार मंडल संवाददाता, गोड्डागोड्डा के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम के स्थायीकरण को लेकर झामुमो नेता राजेश कुमार मंडल ने सिविल सर्जन तथा डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने अविलंब एएनएम की नियुक्ति की मांग की […]

विज्ञापन

31 तक का अल्टीमेटम दियास्थायी नियुक्ति नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दीतसवीर-20 में सीएस से मिलते राजेश कुमार मंडल संवाददाता, गोड्डागोड्डा के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम के स्थायीकरण को लेकर झामुमो नेता राजेश कुमार मंडल ने सिविल सर्जन तथा डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने अविलंब एएनएम की नियुक्ति की मांग की है. श्री मंडल ने ज्ञापन में जिक्र किया है कि राज्य में गैर योजना मद में एएनएम पद पर काम कर रही 48 एएनएम के स्थायीकरण को लेकर पूरी प्रक्रिया के बावजूद अब तक बहाली नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि मामले में सिविल सर्जन की देख-रेख में एएनएम की लंबित बहाली से जिला प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा हो रहा है. कहा कि सभी 48 एएनएम का अनुबंध 31 मार्च को पूरा हो रहा है. श्री मंडल ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च तक एएनएम की नियुक्ति नहीं की जाती है तो झामुमो मामले को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola