32 वां सीनियर नेटबाल प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की टीम दिल्ली रवाना

Published at :25 Mar 2015 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
32 वां सीनियर नेटबाल प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की टीम दिल्ली रवाना

प्रतिनिधि, गोड्डा32 वां सीनियर नेटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये गोड्डा की टीम मंगलवार को दिल्ली रवाना हुई. दिल्ली में होनेवाले नेटबाल के बालिका वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित होनी है. इस बाबत टीम में कुल छह बालिकाओं को शामिल किया गया है. टीम में मोनालिसा कुमारी, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, रेशमा सोरेन, सरगम कुमारी, […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा32 वां सीनियर नेटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये गोड्डा की टीम मंगलवार को दिल्ली रवाना हुई. दिल्ली में होनेवाले नेटबाल के बालिका वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित होनी है. इस बाबत टीम में कुल छह बालिकाओं को शामिल किया गया है. टीम में मोनालिसा कुमारी, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, रेशमा सोरेन, सरगम कुमारी, रुचि कुमारी व मीनु सोरेन का नाम सूची में शामिल है. वहीं बालक वर्ग से गोड्डा के गंुजन कुमार झा का नाम शामिल है. दिल्ली रवाना होने से पूर्व संघ के उपाध्यक्ष बैद्यनाथ देहरी ने टीम में चयनित खिलाडि़यों को बधाई दी. धर्मेंद्र कुमार हाजरा, पवन दुबे, अजीज अहमद, बब्लू, सोनू आदि ने चयनित खिलाडि़यों को चयन पर बधाई देते हुए जीत की कामना की है. श्री झा ने बताया कि यह जिले के लिये उपलब्धि है. कहा कि दिल्ली के रोहिणी में डीएवी खेल मैदान मंे 27 से 30 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता मंे बच्चे भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola