शहीद दिवस पर काव्य संध्या आयोजित

गोड्डा. नेताजी नगर मदन निवास में जनवादी लेखक संघ द्वारा शहीद दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद पंडित रंजीत झा की पुण्य तिथि पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी महेश्वर झा व लोकमंच सचिव सर्वजीत झा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. भगत सिंह एवं रंजीत बाबू के चित्र […]
गोड्डा. नेताजी नगर मदन निवास में जनवादी लेखक संघ द्वारा शहीद दिवस एवं स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद पंडित रंजीत झा की पुण्य तिथि पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी महेश्वर झा व लोकमंच सचिव सर्वजीत झा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. भगत सिंह एवं रंजीत बाबू के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात काव्य संध्या में कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद अनुंमान द्वारा ‘ याद अक्सर हमें उनकी आती है..’ की प्रस्तुति की गयी. इस दौरान शिव कुमार भगत, राधेश्याम चौधरी, सुरजीत झा, मिथलेश झा, धनेश्वर पंडित, ब्रह्मदेव कुमार, सरोज दुबे, मनीष सिंह, नूतन झा के द्वारा भी अपनी रचना प्रस्तुत की गयी. मौके पर जलेस द्वारा प्रति वर्ष उत्कृष्ट साहित्यकार को पंडित रंजीत झा शिखर साहित्य सम्मान भी दिये जाने की घोषणा की गयी. इस अवसर पर बलवंत कुमार, समीर कु मार दुबे, विजय कुमार चौधरी, विधुकर झा, विनय कुमार ठाकुर, उदयकांत शुक्ला, कुंदानंद ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










