OFSS Bihar Inter Admission 2026: पहली मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :05 May 2026 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
OFSS Bihar Inter Admission 2026

बिहार स्कूल स्टूडेंट्स सांकेतिक तस्वीर

OFSS Bihar Inter Admission 2026: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. पहली मेरिट लिस्ट के बाद बोर्ड दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा.

विज्ञापन

OFSS Bihar Inter Admission 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से OFSS बिहार इंटर एडमिशन 2026 के तहत 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज जारी की जाएगी. जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना मेरिट स्टेटस चेक कर सकते हैं.

यह मेरिट लिस्ट छात्रों के 10वीं के अंकों और उनके द्वारा भरे गए कॉलेज/स्कूल ऑप्शन के आधार पर तैयार की गई है. जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें निर्धारित समय के भीतर संबंधित स्कूल या कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

बिहार स्कूल एडमिशन से जुड़ी जरूरी डेट्स

इवेंटतारीख
1st मेरिट लिस्ट जारी4 मई 2026
एडमिशन की शुरुआत4 मई 2026
एडमिशन की अंतिम तिथि10 मई 2026
स्लाइड-अप/अपग्रेड ऑप्शनएडमिशन अवधि के दौरान
दूसरी मेरिट लिस्ट (संभावित)जल्द जारी होगी

OFSS Bihar Inter Admission 2026: कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट?

  • सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Inter Admission 1st Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • लॉगिन करते ही चयन की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी
  • मेरिट लेटर डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

जरूरी बातें

चयनित छात्रों को तय तारीख के अंदर एडमिशन लेना होगा
समय पर एडमिशन नहीं लेने पर सीट रद्द हो सकती है
जो छात्र चयनित नहीं हुए, वे अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करें

12 मई तक चुनें नया ऑप्शन

पहली मेरिट लिस्ट के बाद बोर्ड दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा. इसके अलावा स्लाइड-अप ऑप्शन के जरिए छात्र बेहतर कॉलेज का विकल्प भी चुन सकते हैं. इस सिस्टम के तहत अगर स्टूडेंट्स पहली लिस्ट में आए ऑप्शन से खुश नहीं है तो वो दूसरे स्कूल का ऑप्शन चुन सकते हैं. नया ऑप्शन चुनने के लिए छात्रों के पास 12 मई तक का समय रहेगा. इसके लिए उन्हें पहले स्कूल में एडमिशन लेना होगा. एक बार एडमिशन के बाद ही वे दूसरी या तीसरी लिस्ट जारी होने पर एडमिशन ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें- 3 मई को हुई नीट परीक्षा, जानिए कब जारी होगी आंसर की

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन