ओके::इसीएल पदाधिकारियों के साथ मजदूरों व ग्रामीणों ने की बैठक

Published at :24 Mar 2015 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
ओके::इसीएल पदाधिकारियों के साथ मजदूरों व ग्रामीणों ने की बैठक

मजदूरों ने रखी कई मांगेंइसीएल प्रबंधक ने मांगों को पूरा करने का दियाआश्वासनप्रतिनिधि, बोआरीजोरराजमहल परियोजना क्षेत्र के नीमाकला गेट के पास सोमवार को इसीएल पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई. मौके पर मुख्य रूप से जेवीएम नेता सूर्यनारायण हांसदा व इंटक नेता जे भोक्ता भी मौजूद थे. इस दौरान ग्रामीणों की ओर से क्रशर […]

विज्ञापन

मजदूरों ने रखी कई मांगेंइसीएल प्रबंधक ने मांगों को पूरा करने का दियाआश्वासनप्रतिनिधि, बोआरीजोरराजमहल परियोजना क्षेत्र के नीमाकला गेट के पास सोमवार को इसीएल पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई. मौके पर मुख्य रूप से जेवीएम नेता सूर्यनारायण हांसदा व इंटक नेता जे भोक्ता भी मौजूद थे. इस दौरान ग्रामीणों की ओर से क्रशर प्वाइंट के पास प्रदूषण फैलने, गांव के बेरोजगारों को रोजगार देने, मजदूरों को सेफ्टी सामग्री देने, मेडिकल सुविधा, पहचान पत्र आदि की मांग की गयी. ग्रामीणों व मजदूरों की मांग पर इसीएल प्रबंधक अखिलेश पांडेय ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. श्री पांडेय ने क हा कि मजदूरों की मांगें जायज है. उन्हें तुरंत सुरक्षा का सामान, मेडिकल सुविधा व पहचान पत्र दिया जायेगा. श्री पांडेय ने मजदूरों को आश्वस्त किया कि वेतन बढ़ोतरी को लेकर 10 अप्रैल को बैठक कर आवश्यक निर्णय लिया जायेगा. श्री पांडेय ने कहा कि कंपनी की क्षमता के हिसाब से गांव के बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य किया जायेगा. इस दौरान एसए राव यादव, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल पोद्दार, शेख इब्राहिम आदि उपस्थित थे.————————————–तस्वीर: 17 बैठक करते कंपनी के मजदूर व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola