ठगी कर उडाये 7 हजार रूपये//थाने मे दिया लिखित आवेदन0000000000000000

प्रतिनिधि,गोडडासरकंडा मुहल्ले के राजीव रंजन प्रियदर्शी से सात हजार रूपये की ठगी कर ली गयी है.सोमवार को राजीव रंजन प्रियदर्शी ने ठगाये जाने के बाद नगर थाना मे आवेदन लिखकर दिया है.दिये गये आवेदन मे राजीव ने दिल्ली के एम्स से फोन कर राशि को ठगे जाने के मामले से अवगत कराया है.दिये गये जानकारी […]
प्रतिनिधि,गोडडासरकंडा मुहल्ले के राजीव रंजन प्रियदर्शी से सात हजार रूपये की ठगी कर ली गयी है.सोमवार को राजीव रंजन प्रियदर्शी ने ठगाये जाने के बाद नगर थाना मे आवेदन लिखकर दिया है.दिये गये आवेदन मे राजीव ने दिल्ली के एम्स से फोन कर राशि को ठगे जाने के मामले से अवगत कराया है.दिये गये जानकारी मे ठगाये राजीव रंजन ने बताया कि दोपहर मे उनके मोबाईल नंबर पर एम्स के चिकित्सक के नाम से फोन कर यह बताया कि उनका कोई संबंधी गंभीर रूप से एम्स मे भरती है.काफी रक्तस्त्राव होने के बाद ब्लड चढाये जाने की जरूरत है.इसके लिये 7 हजार रूपये की मांग की गयी.बगैर देरी किये ठगाये व्यक्ति श्री प्रियदर्शी ने मांगी गयी राशि को बताये गये अकाउंट नंबर पर डाल दिया.थोडी देर बाद दिल्ली मे रह रहे संबंधी से हाल चाल पुछा तो ठीकठाक होने की जानकारी मिलने पर वे दंग रह गये.पुन: उसी नंबर पर संपर्क साधा तो नंबर आफ पाया.थोडी देर बाद मामले की जानकारी नगर थाना प्रभारी को मामले से अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










