सिविल सर्जन ने किया पोड़ैयाहाट अस्पताल का निरीक्षण

Published at :20 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने किया पोड़ैयाहाट अस्पताल का निरीक्षण

ड्यूटी से गायब मिले कर्मी, होगी कार्रवाई तस्वीर: 14 निरीक्षण करते सिविल सर्जनप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटशुक्र वार को पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने किया. इस दौरान सीएस श्री शाही द्वारा अस्पताल व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद कुपोषण उपचार केंद्र, प्रसव कक्ष के अलावा वार्ड का निरीक्षण किया. रोगियों से […]

विज्ञापन

ड्यूटी से गायब मिले कर्मी, होगी कार्रवाई तस्वीर: 14 निरीक्षण करते सिविल सर्जनप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटशुक्र वार को पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने किया. इस दौरान सीएस श्री शाही द्वारा अस्पताल व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद कुपोषण उपचार केंद्र, प्रसव कक्ष के अलावा वार्ड का निरीक्षण किया. रोगियों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. रोगियों से कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी. इसके बाद डॉ शाही ने प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ शिवाकांत शर्मा को निर्देश दिया कि प्रखंड के तमाम उपस्वास्थ्य केंद्रों में खराब प्रदर्शन करने वाली एएनएम की सूची उपलब्ध कराएं. सीएस डॉ शाही ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के उपस्थिति पंजी में अनुसेवक प्रवीण कुमार को अनुपस्थित पाया गया है. साथ ही एएनएम प्रेमलता हेंब्रम द्वारा हाजरी बना कर ड्यूटी से दो बजे ही गायब मिली है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ शर्मा, लैब टेक्नीशियन दिलीप कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola