ओके.... जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता तीन से

Published at :20 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता तीन से

नगर प्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के चिलौना दुर्गा मंदिर मैदान में गोड्डा जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता तीन अप्रैल से प्रारंभ होगी. झारखंड राज्य सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष सुरजीत झा ने जानकारी में बताया कि प्रतियोगिता में वही टीम शामिल होगी, जिसमें कम से कम 11 और अधिकतम 15 खिलाड़ी अपना […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के चिलौना दुर्गा मंदिर मैदान में गोड्डा जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता तीन अप्रैल से प्रारंभ होगी. झारखंड राज्य सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष सुरजीत झा ने जानकारी में बताया कि प्रतियोगिता में वही टीम शामिल होगी, जिसमें कम से कम 11 और अधिकतम 15 खिलाड़ी अपना निबंधन 31 मार्च तक संघ से सुनिश्चित करा लेंगे. प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर चुने गये खिलाडि़यों से गोड्डा जिला टीम का चयन किया जायेगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. श्री झा ने बताया कि सॉफ्ट बॉल क्रिकेट में एलबीडब्लू को छोड़ क्रिकेट के सभी नियम मान्य हैं. इच्छुक खिलाड़ी सचिव बासु झा व मनीष सिंह के पास इंट्री करा सकते हैं. निबंधन शुल्क 600 रुपया प्रति टीम रखा गया है. दौरान संघ के सचिव बासु झा, पंकज यादव, अनुज ठाकुर, जजमेंट यादव, शेखर झा, निर्मल झा, राजा झा, उज्जवल झा, छोटू यादव, विपिन यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola