ओके ::: मुखिया जी जोहार// पंचायती राज . चिलकारा गोविंदपुर पंचायत में विकास कार्य नहीं उतरा धरातल पर

Published at :20 Mar 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: मुखिया जी जोहार// पंचायती राज . चिलकारा गोविंदपुर पंचायत में विकास कार्य नहीं उतरा धरातल पर

तस्वीर: 19 गांव की सड़क, 20 से 22 तक ग्रामीणों कीप्रतिनिधि, पथरगामा पथरगामा प्रखंड के चिलकारा गोविंदपुर पंचायत में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा नहीं गया है. इस कारण पंचायत के लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. पंचायत वासियों ने कहा कि विकास की जो उम्मीद थी वह पूरी नहीं […]

विज्ञापन

तस्वीर: 19 गांव की सड़क, 20 से 22 तक ग्रामीणों कीप्रतिनिधि, पथरगामा पथरगामा प्रखंड के चिलकारा गोविंदपुर पंचायत में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा नहीं गया है. इस कारण पंचायत के लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. पंचायत वासियों ने कहा कि विकास की जो उम्मीद थी वह पूरी नहीं हो पायी है. पंचायत के चिलकारा, काला डुमरिया, कोहवारा, कमलडीहा में सड़क, नाला, सिंचाई, पेयजल आदि समस्या बरकरार है. कई लाभुकों को आवास व पेंशन का लाभ नहीं मिला है. सड़क भी जर्जर है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है. वहीं नाला नहीं बनने से गंदा पानी सकड़ पर बहता है. इससे लोग परेशान है.पंचायत फैक्ट आबादी 5500महिला 2000पुरुष 3500कुल मतदाता 4000महिला मतदाता 1500पुरुष मतदाता 2500क्या कहते हैं ग्रामीण पंचायत में विकास कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है. नाला नहीं बनने से दूषित पानी का बहाव सड़क पर होता है .-अनंत हेंब्रम पेयजल की व्यवस्था नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. -संतोष हेंब्रमपंचायत के गरीब लाभुकों को इंदिरा आवास व वृद्धावस्था पेंशन आदि कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. -शांति सोरेनपंचायत क्षेत्र मेंं जैसा विकास होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया है. सड़क, सिंचाई, पेयजल की सुविधा से ग्रामीण वंचित हैं. मुखिया ने विकास नहीं किया है. -शिवनारायण तुरी, चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे. चार वर्षों में लगभग दस लाख का फंड पंचायत को मिला. जिससे पीसीसी सड़क, नाला, कुआं मरम्मती, चबूतरा निर्माण कार्य किया गया. -गोपाल कृ ष्ण दास, मुखिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola