गला दबा कर नाबालिगकी हत्या

– हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका – पोस्टमार्टम के बाद ही हो पायेगी दुष्कर्म की पुष्टि: थाना प्रभारीप्रतिनिधि, हनवारामहगामा के हनवारा थाना के खुर्द डुमरिया गांव के बहियार से पुलिस ने 14 साल की नाबालिग का शव गुरुवार सुबह बरामद किया है. थाना प्रभारी उपेंद्र रजक ने बताया है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता […]
– हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका – पोस्टमार्टम के बाद ही हो पायेगी दुष्कर्म की पुष्टि: थाना प्रभारीप्रतिनिधि, हनवारामहगामा के हनवारा थाना के खुर्द डुमरिया गांव के बहियार से पुलिस ने 14 साल की नाबालिग का शव गुरुवार सुबह बरामद किया है. थाना प्रभारी उपेंद्र रजक ने बताया है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी ने बच्ची की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया है. उधर ग्रामीणों में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की भी बात कही जा रही है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा. पुलिस को परिजनों ने कहा है कि बच्ची बुधवार रात करीब आठ बजे पास के बहियार में शौच के लिए गयी थी. देर तक वापस नहीं लौटने पर अंदाजा लगाया गया कि वह पास के गांव में हो रहे भागवत कथा में गयी होगी. देर रात वापस जब नहीं लौटी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सुबह गांव के लोगों ने बच्ची के शव को बहियार में फेंका पाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 15/15 के तहत 302/201 के तहत मामला दर्ज किया है. ————————-‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही मामला खुलकर सामने आयेगा. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.- उपेंद्र रजक, थाना प्रभारी.तसवीर-10 में लाश के बाद भीड़, 11 में बहियार में भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










