ठाकुरगंगटी में 24 घंटों से ब्लैकआउट

Published at :19 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी में 24 घंटों से ब्लैकआउट

ठाकुरगंगटी. प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गरमी बढ़ने के साथ ही बिजली कट शुरू हो गयी है. बिजली नहीं रहने से प्रखंड वासी काफी परेशान है. लोगों का दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा हैं. सिंचाई कार्य बाधित है. बैंक में […]

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गरमी बढ़ने के साथ ही बिजली कट शुरू हो गयी है. बिजली नहीं रहने से प्रखंड वासी काफी परेशान है. लोगों का दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा हैं. सिंचाई कार्य बाधित है. बैंक में लोगों का काम नहीं हो पा रहा है. प्रखंड वासियों ने बताया कि बीते 24 घंटे से बिजली नहीं रहने से छात्रों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही है. प्रखंड वासियों द्वारा प्रखंड प्रशासन से जल्द बिजली आपूर्ति की मांग की है. इस दौरान बिजली मिस्त्री अनुज कुमार व रामचंद्र पासवान से पूछे जाने पर बताया कि धनकंुडा पावर ग्रिड में तकनीकी खराबी रहने के कारण विद्युत सेवा बंद है. बिजली आपूर्ति कब बहाल की जायेगी कोई जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola