छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला

Updated at :31 Jul 2013 2:20 AM
विज्ञापन
छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला

गोड्डा : पीजी की परीक्षा सेमेस्टर सिस्टम से कराने की मांग को लेकर कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों द्वारा प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ते हुये प्रदर्शन किया गया. छात्र सेमेस्टर विधि से परीक्षा कराने की मांग कर रहें थे. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें छात्र नेता अमृत पांडे व अमर सिन्हा ने […]

विज्ञापन

गोड्डा : पीजी की परीक्षा सेमेस्टर सिस्टम से कराने की मांग को लेकर कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों द्वारा प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ते हुये प्रदर्शन किया गया. छात्र सेमेस्टर विधि से परीक्षा कराने की मांग कर रहें थे.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें छात्र नेता अमृत पांडे अमर सिन्हा ने बताया कि पीजी की दो पूर्व की परीक्षा सेमेस्टर की विधि से ली गयी है. लेकिन विवि की मनमानी के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में हैं.

पीजी के छात्रों को ओल्ड सिस्टम से परीक्षा लेने का अल्टिमेटम दिया गया है. छात्र इसके लिये तैयार नहीं है. विवि में नयेनये लोग रहे है. इसे प्रयोगशाला बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके विरोध में छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.

आदेश की धज्जियां

छात्र नेताओं ने राज्यपाल के सचिवालय के पत्र का उल्लेख कर कहा कि राज्यपाल के सचिव के पत्रंक 3776 के आलोक में स्नात्कोत्तर की सभी परीक्षाओं को सीबीएस सिस्टम के तहत लेने का आदेश दिया गया है. इसके आलोक में ही सीबीएस सिस्टम के तहत पढ़ायी की जा रही थी. पूर्व की दो परीक्षाएं भी सीबीएएस सिस्टम से ही ली गयी है.

लेकिन नये वीसी के आगमन के बाद अचानक नये सीरे से प्रयोग करते हुए पुरानी विधि से परीक्षा लेने की मांग की गयी.

छात्रों द्वारा इस दौरान कुलपति डॉ रामयतन प्रसाद को हटाने की मांग की है. इस दौरान आदित्य कुमार, विकास दता, प्रहलाद कुमार, ऋषिकेश कुमार, सुधांशु कुमार, निशा रानी, लक्ष्मी मुमरू, दिप्ती कुमारी, विकास, कुंदन आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola