रबियाडीह गांव सुविधाओं से वंचित

Updated at :24 Jul 2013 2:16 AM
विज्ञापन
रबियाडीह गांव सुविधाओं से वंचित

महगामा : बसुआ पंचायत के रबियाडीह गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. इस गांव की आबादी करीब 500 है. यहां के 80 परिवारों में मात्र नौ को इंदिरा आवास मिला है. बीपीएल सूची में मात्र 10 लोगों का नाम है. गांव के एक भी लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला है. सिंचाई की सुविधा के […]

विज्ञापन

महगामा : बसुआ पंचायत के रबियाडीह गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. इस गांव की आबादी करीब 500 है. यहां के 80 परिवारों में मात्र नौ को इंदिरा आवास मिला है. बीपीएल सूची में मात्र 10 लोगों का नाम है.

गांव के एक भी लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला है. सिंचाई की सुविधा के अभाव में फसल भी बरबाद हो जाता है. बारिश नहीं होने से बिचड़ा मर गया. वहीं गांव में मात्र तीन चापानल है. इससे से ही बड़ी आबादी को प्यास बुझानी पड़ती है. ग्रामीण राकेश हांसदा, तालामय किस्कू, सुशीला मरांडी, संझली मरांडी, डोमन हांसदा, मरामय किस्कू आदि का कहना है कि डीडीटी पाउडर का छिड़काव नहीं होने से महामारी फैलने का डर सता रहा है.

क्या कहती है मुखिया

मुखिया अनुपम चौधरी कहती है कि आवंटन कम होने के कारण इंदिरा आवास कम ही लोगों को मिल पाया है. फंड के आभाव में विकास बाधित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola