रियायत दर पर छात्र करेंगे सफर

बस ऑनर, कंडक्टर व छात्रों के बीच सहमति गोड्डा : नगर थाना परिसर में प्राइवेट बस ऑनर, कंडक्टर व गोड्डा कॉलेज के छात्रों के बीच बैठक हुई. निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित कर छात्र व बस चालक के बीच आपसी सहमति बनी. इसकी अध्यक्षता कर रहे इंस्पेक्टर परीखन दास व नगर थाना प्रभारी अजय […]
बस ऑनर, कंडक्टर व छात्रों के बीच सहमति
गोड्डा : नगर थाना परिसर में प्राइवेट बस ऑनर, कंडक्टर व गोड्डा कॉलेज के छात्रों के बीच बैठक हुई. निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित कर छात्र व बस चालक के बीच आपसी सहमति बनी. इसकी अध्यक्षता कर रहे इंस्पेक्टर परीखन दास व नगर थाना प्रभारी अजय तिवारी ने विवाद का निबटारा करते हुए दोनों पक्षों को आपसी सौहार्द बनाये रखने की बात कही.
दोनों पक्षों के बीच उभरे विवाद को शांत करते हुए कहा कि कॉलेज जाने वाले छात्र–छात्राओं के साथ स्टैंड में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जायेगा. दौरान छात्र संघ द्वारा कॉलेज आने–जाने वाले छात्र छात्राओं को बेरोक टोक आने–जाने की सहमति दिये जाने की मांग की.
इस पर वाहन संघ की ओर से प्रति वाहन 10 विद्यार्थी को कॉलेज ले जाने का आश्वासन दिया गया. थाना प्रभारी श्री तिवारी द्वारा दुमका यूनिवर्सिटी जाने वाले विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत रियायत दर पर ले जाने की स्वीकृति दिये जाने का आश्वासन दिया. इसके लिये छात्रों को आइ कार्ड दिखाना होगा.
मौके पर छात्र नेता अमृत पांडेय, सीताकांत कुशवाहा, विकास कुमार, गोरांग मंडल, वाहन चालक संघ के प्रदीप यादव, गुड्डू यादव, मंटू, आलोक आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










