उपयोगी साबित होगी सड़क

Updated at :22 Jul 2013 2:27 AM
विज्ञापन
उपयोगी साबित होगी सड़क

महगामा : सांसद निशिकांत दूबे द्वारा शनिवार को देर रात तक शिलान्यास किया गया. दिन में पोड़ैयाहाट व गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं के बाद श्री दूबे रात के 10 बजे महगामा के अंजना गांव पहुंचे. अंजना से मलियाचक तक बनने वाली सड़क की प्राक्कलित राशि 1. 87 करोड़ है. सांसद […]

विज्ञापन

महगामा : सांसद निशिकांत दूबे द्वारा शनिवार को देर रात तक शिलान्यास किया गया. दिन में पोड़ैयाहाट गोड्डा विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं के बाद श्री दूबे रात के 10 बजे महगामा के अंजना गांव पहुंचे.

अंजना से मलियाचक तक बनने वाली सड़क की प्राक्कलित राशि 1. 87 करोड़ है. सांसद ने कहा कि जनहित में ऐसी सड़क काफी उपयोगी है. इस दौरान जिला अध्यक्ष राजीव मेहता प्रखंड अध्यक्ष मुरारी चौबे आदि मौजूद थे.

चार करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्या

समेहरमा त्न सांसद ने बासकी किता से पीपरीया मोड़ कस्बा से भल्लू जानेवाली सड़क का शिलान्यास किया. श्री दूबे ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना का शिलान्यास का अधिकार सिर्फ क्षेत्रीय सांसद को है.

मौके पर भाजपा नेता श्याम सुंदर साह, प्रेमशंकर मिश्र, हेमंत मंडल, कौशल किशोर मिश्र, किशोर कुमार, हेमंत मंडल आदि मौजूद थे.

ठाकुरगंगटी : शनिवार को देर रात 1 बजे सांसद ठाकुरगंगटी पहुंचे और यहां दो स्थानों पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया. बिना शिलापट्ट के ही देर राम पंजराडीह से लाहाडीह तक, मुनियाचक से धरनीचक तक प्रधानमंत्री सड़क योजना का शिलान्यास सांसद ने किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, रमारमण झा, संतोष आनंद, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद थे.

पथरगामा : सांसद श्री दूबे ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत माल निस्तारा पंचायत में 70 लाख की राशि से बनने वाले 1.25 किमी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. चयनपुर से चुनाकोठी सड़क राशि एक करोड़ का, द्वारीचक में भी सड़क निर्माण की आधारशीला रखी.

ग्रामीणों ने सुनायी समस्या

सांसद के साथ चल रहे जिप सदस्य सियाराम भगत ने सांसद श्री दूबे को चिलरा रामपुर गांव के पास करीब खंडहर में तब्दील पुलिया को दिखाने ले गये. श्री दूबे के यहां पहुंचने पर लोगों ने खरी खोटी सुनायी. कहा कि क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

सांसद श्री दूबे ने मौके पर डीसी को फोन कर पुल के निर्माण की स्वीकृति जल्द कराने को कहा. हालांकि श्री दूबे ने यह भी कहा कि अगर डीसी पुल की स्वीकृति नहीं देते है तो 15 लाख की राशि अपने फंड से देकर पुलिया का निर्माण करायेंगे.

मौके पर भाजपा नेता प्रशांत मंडल, जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, नरेंद्र चौबे, नरसिंह भगत, सुबोध साह, सिता राम पाठक, शांति यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola