प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या का प्रयास

गोड्डा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास किया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कसबा गांव की है.बुधवार की रात जीवन मंडल घर के आंगन में सो रहा था. देर रात उसकी पत्नी रेखा देवी व प्रेमी सुबोध यादव ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. नींद खुलने पर जीवन […]
गोड्डा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास किया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कसबा गांव की है.बुधवार की रात जीवन मंडल घर के आंगन में सो रहा था. देर रात उसकी पत्नी रेखा देवी व प्रेमी सुबोध यादव ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. नींद खुलने पर जीवन ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. इसके ग्रामीणों को आता देख रेखा व सुबोध यादव भाग गये.
क्या है मामला
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पत्नी रेखा देवी का संबंध रूपियामा गांव के सुबोध यादव से था. बुधवार की देर रात टेंपो पर सवार होकर आरोपित प्रेमी कसबा गांव पहुंचा. पूर्व नियोजित प्लान के तहत प्रेमिका के साथ मिलकर पति श्री यादव के हत्या की प्रयास की.
इसी दौरान नींद खुलने पर पति द्वारा हंगामा करने पर रेखा देवी व प्रेमी टेंपो पर सवार होकर भागने लगे. ग्रामीणों ने दौड़ कर टेंपो चालक की पकड़ कर धुनाई कर दी, जबकि रेखा व सुबोध यादव भागने में सफल रहे. पुलिस ने चालक मंटू गुप्ता को पकड़ जीवन मंडल के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










