गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में बेखौफ निकले मतदाता, शहर से अधिक गांव में वोट

Updated at : 20 May 2019 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में बेखौफ निकले मतदाता, शहर से अधिक गांव में वोट

गोड्डा : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव की तुलना में 2.72 फीसदी अधिक वोट पड़े. यहां के मधुपुर विधानसभा में सबसे अधिक 74.15 फीसदी वोट पड़े. वहीं पोड़ैयाहाट प्रखंड के पसय बूथ पर महागठबंधन के जुड़े लोगों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के साथ धक्का-मुक्की की. श्री दुबे ने इसकी पुष्टि करते […]

विज्ञापन
गोड्डा : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 2014 के चुनाव की तुलना में 2.72 फीसदी अधिक वोट पड़े. यहां के मधुपुर विधानसभा में सबसे अधिक 74.15 फीसदी वोट पड़े. वहीं पोड़ैयाहाट प्रखंड के पसय बूथ पर महागठबंधन के जुड़े लोगों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के साथ धक्का-मुक्की की. श्री दुबे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षा जवानों ने घेरे में ले लिया. वहीं एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि डॉ दुबे बूथ पर थे, मगर वहां सुरक्षा जवान भी मौजूद थे.
मारपीट की घटना नहीं हुई है. गोड्डा में लोकसभा चुनाव में सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे. महिलाओं की संख्या सर्वाधिक भीड़ में नजर आ रही थी. गोड्डा के शहरी क्षेत्र के बूथ के अलावा पोड़ैयाहाट, मेहरमा, बसंतराय, ठाकुरगंगटी, पथरगामा, महगामा, हनवारा आदि क्षेत्रों में अल्पसंख्यक वोटर भी कतारबद्ध खड़े थे.
नक्सल प्रभावित लालगढ में जम कर वोटिंग : इधर, गोड्डा जिला के नक्सली प्रभावित क्षेत्र सुंदरपहाडी के विभिन्न मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में मतदाता बेखौफ होकर मतदान कर रहे थे. सुंदरपहाडी के सीमावर्ती पंचायत सिदबाक व पैरगोडीह आदि में 60 प्रतिशत तक वोटिंग मतदाताओं हुई.
इन लोगों ने वोट डाला : मतदान को लेकर गोड्डा के महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव, विधायक अमित मंडल, महगामा विधायक अशोक भगत पूरे परिवार के साथ, पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल, पूर्व विधायक राजेश रंजन, जिप अध्यक्ष बसंती देवी, उपाध्यक्ष लक्ष्मीचक्रवर्ती, झामुमो जिलाध्यक्ष रविन्द्र महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल, कांग्रेस नेता निरंजन कुमार सिंहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महिला सचिव दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री अवध बिहारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा, सामाज सेवी संतोष सिंह, गोड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डू मंडल, उपाध्यक्ष वेणू चौबे ने अपने अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला.
गोड्डा 69.02% मतदान
आमने-सामने हैं निशिकांत दुबे (भाजपा) और प्रदीप यादव (झाविमो)
कुल मतदाता 17,14,862
13 प्रत्याशी मैदान में
गोड्डा
  • महगामा प्रखंड के गमहरिया बूथ पर 70 वर्षीय मो लतीफ मंसूरी लाइन में लगने के बाद बेहोश होकर गिरे, इलाज के दौरान मौत
  • गोड्डा में प्रदीप यादव ने बोहरा मतदान केंद्र में किया वोट
  • पसई बूथ पर भाजपा उम्मीदवार सांसद निशिकांत दुबे के साथ जेवीएम समर्थकों ने की हाथापाई, कॉलर पकड़ा
  • महगामा के खुटहरी बूथ पर भाजपा व जेवीएम के एजेंट के बीच हंगामा, दस मिनट तक बाधित रहा मतदान
  • विधायक अमित मंडल ने कोरका व विधायक अशोक भगत ने नरैनी बूथ पर मतदान किया, वहीं जिप अध्यक्ष बसंती देवी, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश रंजन, दीपिका पांडेय व राजेश झा आदि नेताओं ने भी किया मतदान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola