दुल्हन करती रही इंतजार नहीं पहुंची बरात

Updated at : 26 Jun 2014 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
दुल्हन करती रही इंतजार नहीं पहुंची बरात

पोड़ैयाहाट : दुल्हन सज धज कर बैठी रही, घर वाले राहों में पलकें बिछाये बारात का इंतजार करते रहे, सुबह हो गयी लेकिन बारात नहीं आयी. जब घरवालों ने इसके कारण का पता लगाया तो मालूम हुआ कि दुल्हे ने कहीं ओर ही शादी रचा ली. लड़की के पिता ने पोड़ैयाहाट थाने आकर मामले से […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : दुल्हन सज धज कर बैठी रही, घर वाले राहों में पलकें बिछाये बारात का इंतजार करते रहे, सुबह हो गयी लेकिन बारात नहीं आयी. जब घरवालों ने इसके कारण का पता लगाया तो मालूम हुआ कि दुल्हे ने कहीं ओर ही शादी रचा ली. लड़की के पिता ने पोड़ैयाहाट थाने आकर मामले से पुलिस को अवगत कराया और धोखाधड़ी व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया.

बारात ठाकुगंगटी के बेलवा गांव के बनारसी राय के घर से पोड़ैयाहाट के अमड़ा कनोली गांव आने वाली थी. प्राथमिकी में पिता ने दुल्हे व उसके पिता पर मामला दर्ज कराया है. पिता ने बताया कि बड़ी मुश्किल से बेटी की शादी के लिए मवेशी बेच कर रुपये जुटाये थे. लेकिन सारी खुशियों पर पानी फेर दिया गया. थाना प्रभारी जुल्फकार अली ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola