पांचवें दिन तोड़ा अनशन

मेहरमा : मेहरमा मेला मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर डटे अनशनकारियों ने आश्वासन के बाद अनशन तोड़ दिया है. सत्यवादी संघर्ष समिति के बैनर तले 21 लोग अनशन पर थे. जिसका नेतृत्व संयोजक अनिरुद्ध कुमार अनुज कर रहे थे. बुधवार को अनशन स्थल पर सीओ अमल ने अनशनकारियों से वार्ता की […]
मेहरमा : मेहरमा मेला मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर डटे अनशनकारियों ने आश्वासन के बाद अनशन तोड़ दिया है. सत्यवादी संघर्ष समिति के बैनर तले 21 लोग अनशन पर थे. जिसका नेतृत्व संयोजक अनिरुद्ध कुमार अनुज कर रहे थे. बुधवार को अनशन स्थल पर सीओ अमल ने अनशनकारियों से वार्ता की और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद सीओ ने सभी को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
क्या कहते हैं सीओ
सीओ अमल ने कहा कि सभी अतिक्रमणकारियों को पंद्रह दिन के अंदर मेहरमा मेला मैदान खाली करने का नोटिस भेजा गया है. समय पर खाली नहीं करने पर दूसरी बार 16वें दिन पुन: नोटिस भेजकर एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. इसके बाद भी जगह खाली नहीं करते हैं तो तीसरी बार तीन दिन का समय देकर जगह खाली करने का नोटिस दिया जायेगा. इसके बाद दंडाधिकारी की नियुक्ति में बल पूर्वक जगह खाली करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




